Hero की बाइक्स और भारतीय मार्केट में उनकी लोकप्रियता की बात ही कुछ और है। लोग Hero की बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसी ही एक बाइक है Hero Xtreme 160R 4V, जो काफी दमदार लुक और धांसू फीचर्स लैस होकर आती है।
ये बाइक अपने मजबूती और दमदार पावर के लिए भी जानी जाती है और इसकी कीमत भी काफी किफायती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस धांसू बाइक के बारे में सारी डिटेल्स –
Hero Xtreme 160R 4V के फीचर्स
फीचर्स की बात करें अगर तो Hero Xtreme 160R 4V में आपको आरामदायक सीट, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में शॉक एब्जॉर्बर के साथ दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) जैसे दमदार फीचर्स के साथ एनालॉग/डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और टेललैंप और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
Hero Xtreme 160R 4V का इंजन
बता दें कि Hero Xtreme 160R 4V में दमदार परफॉर्मेंस के लिए 163.2 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 16.9 Ps की शानदार पावर के साथ साथ 14.6 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। वहीं इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। इस बाइक के माइलेज की बात करें अगर तो Hero Xtreme 160R 4V में आपको लगभग 48.28kmpl तक का माइलेज मिल जाता है।
Hero Xtreme 160R 4V की कीमत
भारतीय मार्केट में आप Hero Xtreme 160R 4V को महज 1.27 लाख रुपए (एक्सशोरुम) की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपए (एक्सशोरुम, दिल्ली) तक जाती है।